SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में दो चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तारः पुलिस ने 60 हजार का सामान बरामद किया; आरोपी पर पहले से 9 मामले दर्ज

शहडोल में दो चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तारः पुलिस ने 60 हजार का सामान बरामद किया; आरोपी पर पहले से 9 मामले दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल पुलिस ने दो चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। सोहागपुर थाना पुलिस ने एक आदतन अपराधी शेख उर्फ शेख साहिल (27) को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के पास से करीब 60 हजार रुपए का चोरी का सामान बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को सोहागपुर थाना क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई थीं। पहले मामले में एक निर्माणाधीन मकान से ग्राइंडर मशीन, नापने का टेप, हथौड़ी और अन्य निर्माण उपकरण चोरी हुए थे। दूसरे मामले में एक मकान का दरवाजा तोड़कर दो मोबाइल फोन, एक स्मार्ट वॉच, बैग और नकदी चुराई गई थी।

पुलिस ने घेराबंदी कर चोर को पकड़ा

मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिरों को सक्रिय किया। सूचना मिली कि चोरी की वारदातों में शामिल संदिग्ध युवक सोहागपुर क्षेत्र में मौजूद हैं। पूछताछ में आरोपी ने दोनों चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। चोरी किया गया लगभग 60 हजार रुपए मूल्य का सामान बरामद किया गया। बरामद सामग्री में ग्राइंडर मशीन, नापने का टेप, हथौड़ी, दो मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और बैग शामिल हैं।

आरोपी पर पहले से नौ मामले दर्ज

पुलिस ने बताया कि आरोपी एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ चोरी सहित विभिन्न धाराओं में नौ आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us