SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » बुधनी-सलकनपुर मार्ग पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार परिवार को रौंदा; 4 वर्षीय मासूम की मौत, दंपति गंभीर

बुधनी-सलकनपुर मार्ग पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार परिवार को रौंदा; 4 वर्षीय मासूम की मौत, दंपति गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  सीहोर सलकनपुर मार्ग पर मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार 4 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार हादसा मधुबन अस्पताल के पास हुआ। तेज गति से आ रहे डंपर ने सामने जा रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार 4 वर्षीय बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं बाइक चला रहे पिता और पीछे बैठी मां गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल नर्मदापुरम पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल दंपत्ति सीहोर जिले के रेहटी क्षेत्र अंतर्गत जांझना गांव के निवासी हैं। हादसे के बाद मृत मासूम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 ड्राइवर को पकड़ा, डंपर को कब्जे में लिया
घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डंपर और उसके चालक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही अथवा अन्य किसी वजह से हुआ।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us