श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- उमरियाः जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमरपुर । पुलिस चौकी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। जब्त शराब की कुल मात्रा 151.92 लीटर बताई गई है, जिसकी कीमत करीब 69 हजार 690 रुपये है।
आरोपित से शराब के संबंध में दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने शराब रवि सिंह निवासी डिघिया के साथ मिलकर रखने की बात स्वीकार की।
चौकी अमरपुर थाना इंदवार पुलिस काको मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम के खेरवा के गड़रियाटोला में छुनुआ प्रसाद रौतेल के खेत में बने पंप हाउस के कमरे में बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पकड़कर पूछताछ की गई।







