श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल वर्दी गई, लेकिन ट्रैफिक ज्ञान नहीं। शहडोल के निलंबित प्रधान आरक्षक विवेकानंद तिवारी ने बिना वर्दी के नया वीडियो जारी कर लोगों को इंडिकेटर इस्तेमाल करने की सलाह दी और मुस्कुराते हुए कहा कि अब मुझे रोकने का अधिकार नहीं रह गया।
शहडोल के यातायात शाखा के सस्पेंड प्रधान आरक्षक विवेकानंद तिवारी एक बार फिर अपने वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने बिना वर्दी के सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया, जिसमें वाहन चलाते समय इंडिकेटर के सही उपयोग की जानकारी देते हुए आखिर में कहते हैं कि जाइए..जाइए अब हम नहीं रोकेंगे।
अब रोकने का अधिकार नहीं रह गया। लेकिन नियम बताने का अधिकार रह गया है, वो जिंदगी भर हम बताएंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
10 घंटे में 1.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज
इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए इस वीडियो को महज 10 घंटे में 1.5 करोड़ से अधिक बार देखा गया। बाद में इसके व्यूज बढ़कर करीब 2.1 करोड़ (21 मिलियन) तक पहुंच गए। विवेकानंद तिवारी लंबे समय से सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते रहे हैं और उनके वीडियो लगातार लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुंचते रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने विवेकानंद तिवारी को निलंबित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने विभाग को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया, हालांकि अभी तक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है।
अब पूरे देश में फैलाएंगे जागरूकता
सोशल मीडिया पर बड़ी लोकप्रियता
विवेकानंद तिवारी के सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 33 लाख, फेसबुक पर 65 लाख और यूट्यूब पर 87 लाख फॉलोअर्स हैं, जिसके चलते उनके वीडियो तेजी से वायरल होते हैं।







