SUBSCRIBE NOW

Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, अयोध्या-काशी यात्रा के लिए 17 जुलाई तक करें आवेदन, 31 जुलाई को रवाना होगी विशेष ट्रेन

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, अयोध्या-काशी यात्रा के लिए 17 जुलाई तक करें आवेदन, 31 जुलाई को रवाना होगी विशेष ट्रेन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  उमरिया। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या और वाराणसी (काशी) के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन 31 जुलाई को रवाना होगी। कलेक्टर राखी सहाय ने बताया कि इस यात्रा के लिए उमरिया जिले को 262 यात्रियों का कोटा आवंटित किया गया है। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के निर्देशानुसार इच्छुक पात्र नागरिक 17 जुलाई तक कार्यालयीन समय में आवेदन कर सकते हैं।

17 जुलाई तक होंगे आवेदन

सभी आवेदनों की पोर्टल पर प्रविष्टि 17 जुलाई दोपहर दो बजे तक पूर्ण की जाएगी। यदि निर्धारित कोटे से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो पात्र आवेदकों का चयन कंप्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

इन नागरिकों को मिलेगा योजना का लाभ

कलेक्टर ने बताया कि योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जो आयकरदाता नहीं हैं, तीर्थ यात्रा के पात्र होंगे। महिलाओं को आयु सीमा में दो वर्ष की छूट प्रदान की गई है।

65 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए सहायक की सुविधा

65 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे आवेदक, जो अकेले यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें एक सहायक साथ ले जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा, 65 वर्ष से अधिक आयु के तीन से पांच व्यक्तियों के समूह को भी एक सहायक ले जाने की पात्रता रहेगी। हालांकि, पति-पत्नी के साथ यात्रा करने की स्थिति में सहायक की अनुमति नहीं होगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us