SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » महुआ बीनते समय वृद्ध पर बाघ ने किया हमला, इलाके में दहशत

महुआ बीनते समय वृद्ध पर बाघ ने किया हमला, इलाके में दहशत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा रेंज अंतर्गत ग्राम चन्सुरा में बाघिन के हमले से एक वृद्ध ग्रामीण की मौत हो गई। घटना चन्सुरा बीट क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय अन्नू रजक के रूप में हुई है।

महुआ की डोरी बीनने के लिए जंगल की ओर गए थे

बताया गया कि अन्नू रजक सुबह घर से महुआ की डोरी बीनने के लिए जंगल की ओर गए थे, जहां घात लगाए बैठी बाघिन ने उन पर हमला कर दिया।

अन्नू रजक जंगल क्षेत्र में महुआ की डोरी बीन रहे थे

ग्रामीणों के अनुसार अन्नू रजक जंगल क्षेत्र में महुआ की डोरी बीन रहे थे, तभी बाघिन ने उन पर हमला किया और उन्हें घसीटकर जंगल की ओर ले गई। काफी देर तक जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान जंगल में उनका शव मिला, जिसके बाद घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई।

वन अधिकारियों ने की घटना की पुष्टि, वन अमला पहुंचा

सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का वन अमला मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में बाघिन के हमले की बात सामने आई है। क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को जंगल क्षेत्र में अकेले नहीं जाने की सलाह दी गई है।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है

ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से लगे इलाकों में वन्यजीवों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है, जिसके कारण आए दिन मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित परिवार को सहायता राशि उपलब्ध कराने और सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।

इस साल अब तक सातवीं मौत

गौरतलब है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में इस वर्ष बाघ के हमलों में मानव मृत्यु के मामले लगातार सामने आए हैं। अन्नू रजक की मौत के बाद इस साल अब तक बाघ के हमले में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या सात पहुंच गई है। लगातार हो रही घटनाओं के कारण टाइगर रिजर्व से लगे गांवों में वन्यजीवों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

रखी जा रही है नजर

वन विभाग द्वारा घटना के बाद बाघिन की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us