श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः जिले में संचालित केन्द्र एवं राज्य शासन की प्रमुख हितग्राही मूलक योजनाओं (सेचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित) के पात्र हितग्राहियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु जिले में क्लस्टर, विकासखण्ड तथा नगरीय निकायों मे 03 दिवसीय शिविर आयोजित किए जाएंगे।
कलेक्टर डा. केदार सिंह नें शिविरों के आयोजन के संबंध में निर्देश दिए हैं कि 12, 13 एवं 14 जून को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में क्लस्टर स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मैदानी अमले द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत व्यक्तिगत पारिवाकि शौचालयों हेतु हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर उनका पंजीयन किया जाएँगा। 15, 16 एवं 18 जून को विकास खण्ड स्तर पर शिविरो का आयोजन किया जाएगा।
खण्ड स्तरीय शिविरों के आयोजन हेतु जनपद पंचायत स्तर से जोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे तथा विकासखंड स्तरीय शिविरों के लिए जिला स्तर से नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इसी तरह नगरीय निकायों में 12 जून से 14 जून तक वार्ड वार हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।







