श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के चरहेट गांव में डायल-112 के आरक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे आरक्षक पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट आई। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट करना भारी पड़ गया। सीधी थाना क्षेत्र के चरहेट गांव में डायल 112 में तैनात एक आरक्षक के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में आरक्षक के सिर में चोट आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाने ले जाने की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और विवाद की स्थिति बन गई। आरोप है कि विवाद के दौरान आरक्षक के साथ गाली-गलौज की गई तथा उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसके सिर में चोट आई।
बताया गया कि घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल आरक्षक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य होने पर छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानें कौन-कौन थे शामिल?
आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने चरहेट निवासी विपिन पांडे, सुदीप पांडे, ओमकार सेन, राजा नापित और नन्हू पनिका के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली-गलौज करने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों की भूमिका और घटना के दौरान मौजूद अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।







