SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » स्थानीय को रोजगार दो, वर्ना काम बंद करो

स्थानीय को रोजगार दो, वर्ना काम बंद करो

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   धनपुरीः जिले के एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र में कोयला उत्पादन के लिए संचालित जय अंबे ढोलू कंपनी और सेल कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों, बेरोजगार युवाओं और जनप्रतिनिधियों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर प्रशासन और कंपनियों नको अल्टीमेटम दिया कि स्थानीय लोगों  को रोजगार, लंबित मुआवजा और पुनबंर नहीं मिला तो कंपनियों का काम की तरह बंद करा दिया जाएगा।

क्षेत्र में लंबे समय से खनन और । औद्योगिक गतिविधियां चल रही हैं। ने परियोजनाओं के लिए ग्रामीणों की कृषि भूमि और संपत्तियां अधिग्रहित की गई थीं। उस समय प्रभावित परिवारों को रोजगार, उचित मुआवजा और पुनर्वास का आश्वासन दिया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि आज तक कई परिवारों को न रोजगार मिला,न पुनर्वास पूरा हुआ।

इसी नाराजगी ने अब आंदोलन का रूप ले लिया है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, पुरुष, युवा और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बेरोजगार युवाओं ने कहा कि परियोजना प्रभावित होने के बावजूद रोजगार के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। कई बार आवेदन के बाद भी कंपनियों ने सकारात्मक पहल नहीं की।

आरोप है कि बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है जबकि स्थानीय युवा उपेक्षित हैं। इससे क्षेत्र में बेरोजगारी और असंतोष बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि प्रभावित सभी परिवारों को तत्काल रोजगार दिया जाए। अधिग्रहित जमीन और संपत्ति का संपूर्ण मुआवजा दिया जाए, जिनका पुनर्वास नहीं हुआ, उनके लिए प्रक्रिया जल्द पूरी हो। लंबित भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाकर तुरंत पूरा किया जाए। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि जमीन जाने के बाद परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। रोजगार न मिलने से युवाओं का भविष्य अंधकारमय है।

कई परिवार मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पुनर्वास स्थलों पर सड़क, पानी, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं को भारी कमी है। जनप्रतिनिधियों ने समर्थन करते हुए कहा कि जब ग्रामीणों की जमीन लेकर उद्योग लगे हैं तो पहला अधिकार स्थानीय युवाओं का रोजगार पर होना चाहिए। यदि कंपनियां जिम्मेदारी नहीं निभाती तो आंदोलन और बड़ा होगा। प्रदर्शन के बाद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। अधिकारियों ने मांगें कंपनियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि अब केवल आश्वासन नहीं, जमीन पर कार्रवाई दिखनी चाहिए। नाराज लोगों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us