SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » एनएसयूआइ ने विश्वविद्यालय की समस्याओं को लेकर कमिश्नर से की मुलाकात

एनएसयूआइ ने विश्वविद्यालय की समस्याओं को लेकर कमिश्नर से की मुलाकात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   शहडोलः भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम कमिश्नर को एक ज्ञापन दिया गया। इस ज्ञापन में पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं को लेकर ध्यान आकृष्ट कराया गया। ज्ञापन में कहा गया कि पीएम उषा योजना के अंतर्गत 55 करोड़ रुपये के उपयोग में अनियमितता तथा भ्रष्टाचार हुआ है।

ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि करोडों के इस फंड को पूरा उपयोग कर लिए जाने की बात कही जा रही है। जबकि विश्वविद्यालय में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। कई विभागों में कंप्यूटर एवं आइटी संसाधनों की कमी है।

एनएसयूआइ ने पूरे व्यय की उच्च स्तरीय जांच एवं सार्वजनिक विवरण जारी करने की मांग की। पत्र में कहा गया कि डिग्री कालेज हास्टल पर सुधार के लिए स्वीकृत 50 लाख रुपये का दुरुपयोग किया गया है। अब तक कोई सुधार कार्य नहीं कराया गया। यह भी कहा गया कि प्राध्यापक डा. पूर्णिमा शर्मा को कई महत्वपूर्ण प्रभार दिए गए हैं जो गलत है। एक ही अधिकारी को कई प्रभार दिए जाने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।

कहा गया कि नए महाविद्यालय की स्थापना में देरी की जा रही है। कुलसचिव का पद रिक्त होने से उत्पन्न प्रशासनिक अव्यवस्था हावी है। संगठन ने सात दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देते समय आशीष द्विवेदी, सिमरन कौर, अमन तिवारी, दीपांशु गुप्ता, महेंद्र यादव, युवराज आदि मौजूद रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us