श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- जबलपुर। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को लेकर बरगी हिल्स निवासी शिवानी कुंडे पति आशीष कुंडे ने बुधवार को कलेक्टर के पास न्याय की गुहार लगाते हुए सहायता राशि प्रदान करने की मांग की है।
एक बार फिर मां बनने वाली है
अपने आवेदन में प्रार्थी ने बताया कि पिछले साल जनवरी में नसबंदी योजना के तहत जिला अस्पताल से नसबंदी कराई थी। क्योंकि पहले से ही दो बच्चे थे, लेकिन कुछ दिनों बाद जांच से पता चला कि वह एक बार फिर मां बन सकती है।
वर्तमान में वह सात माह के गर्भ से है
विभिन्न जांच रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि भी हो गई। वर्तमान में वह सात माह के गर्भ से है। उसकी शिकायत है कि जब नसबंदी करा दी तो फिर ऐसी नौबत क्यों आई। दंपत्ती ने इस मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी की है।
प्रार्थी का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है ऐसे में तीसरी संतान का पालन पोषण मुश्किल होगा और परिवार के लिए चिंता बढ़ाने वाला विषय है।
विभाग की लापरवाही की सजा उनके परिवार को क्यों मिले
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की सजा उनके परिवार को क्यों मिले। अत: गरीब असहाय हरिजन महिला की आर्थिक मदद की जाए।







