SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » ग्वालियर में तेज रफ्तार कार का कहर… 100 की स्पीड में ई-रिक्शा और ऑटो को मारी टक्कर, 5 घायल

ग्वालियर में तेज रफ्तार कार का कहर… 100 की स्पीड में ई-रिक्शा और ऑटो को मारी टक्कर, 5 घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   ग्वालियर। शहर के राम मंदिर इलाके में बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने पहले ई-रिक्शा और फिर ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत 5 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार नई सड़क स्थित बावन पायगा निवासी अनिकेत सविता अपने दोस्तों राजीव, कृष्णा और नीमित के साथ ई-रिक्शा में रेलवे स्टेशन से घर लौट रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा राम मंदिर के सामने पहुंचा, तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया और सामने जा रहे ऑटो से भी जा टकराया।

घायलों का चल रहा है इलाज

हादसे में अनिकेत, उसके तीनों दोस्त और ई-रिक्शा चालक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us