SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » रेलवे लाइन पर मिला कालरी कर्मचारी का शव

रेलवे लाइन पर मिला कालरी कर्मचारी का शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   शहडोलः बुढार थाना क्षेत्र में रविवार रात रेलवे लाइन पर एक कालरी कर्मचारी का शव मिला है। सूचना मिलने पर बुढार पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पुलिस इस घटना को आत्महत्या मान रही है। मृतक की पहचान आलोक सिंह मरावी के रूप में हुई है, जो दामिनी कालरी में कार्यरत था।

पुलिस के अनुसार मृतक आलोक वर्तमान में बुढार क्षेत्र में अपने ससुराल के पास रह रहा था। रविवार शाम वो घर से किसी बात को लेकर नाराज होकर निकला था। इसके बाद देर रात उसने कथित तौर पर रेलवे लाइन से गुजर रही ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और प्रारंभिक परिस्थितियों के आधार पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और उसके स्वजन को सौंप दिया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us