SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर मार्ग पर स्थित बेडरा गांव के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवकों और एक युवती ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं कार सवार एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।
कार व बाइक की जोरदार टक्कर
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाइक में सवार दो युवक और एक युवती किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान बेडरा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना ब्यौहारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।

पुलिस ने जांच की शुरू

पुलिस ने हादसे में शामिल कार और क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

खबर लिखे जाने तक मृतकों के नाम सामने नहीं आ सके थे। पुलिस के अनुसार तीनों मृतक ब्यौहारी थाना क्षेत्र के भन्नी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us