SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » सिवनी में पुरानी रंजिश का लिया बदला, युवक की गला रेतकर नृशंस हत्या, जिला अस्पताल में किया हंगामा

सिवनी में पुरानी रंजिश का लिया बदला, युवक की गला रेतकर नृशंस हत्या, जिला अस्पताल में किया हंगामा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-    सिवनी। जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना अंतर्गत अकबर वार्ड (टोला) में बुधवार देर रात कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी।

कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया

पुलिस के अनुसार, अकबर वार्ड निवासी अनुराग डेहरिया पर कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार चाकू से अनुराग के गले पर वार किया, जिससे लहूलुहान होकर वह वहीं गिर पड़ा।

रक्तस्राव होने के कारण मौके पर ही मौत

अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित फरार हो गए। वारदात की सूचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पहुंची।

बदला लेने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया

प्रारंभिक जांच में पुलिस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है, बताया जा रहा है कि अनुराग का कुछ युवकों के साथ पूर्व में विवाद हुआ था, जिसका बदला लेने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे

घटना के बाद मृतक के आक्रोशित स्वजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कहीं गई।

आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई। बाद में पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।

सीसीटीवी फुटेज व अन्‍य साक्ष्य एकत्रित किए गए

इस मामले में पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में युवक पर चाकू से हमला करने की घटना में तीन आरोपितों निखिल कुशवाह, ऋषि रावत और आर्यन धुर्वे के नाम सामने आए हैं।

गिरफ्तारी करने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश

चिंहित आरोपितों की गिरफ्तारी करने पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से महिला मजदूर की मौत

छपारा के लालमाटी वार्ड में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 35 वर्षीय महिला मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। भीषण गर्मी व बढ़ते तापमान को देखते हुए मकान में निर्माण, रेत ढुलाई का कार्य रात के समय किया जा रहा था।

संगीता मजदूरी का कार्य कर रही थी

घटना 13 मई की रात लगभग 8:30 बजे हुई, जब संजय कालोनी वार्ड निवासी संगीता तेकाम ने वहां मजदूरी का कार्य कर रही थी। निर्माणाधीन दीवार का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे वह मलबे में दब गईं। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में महिला को बाहर निकाला और नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डाक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार को सौंप दिया

14 मई की सुबह पुलिस ने पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मृतका का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और संगीता तेकाम अपने पीछे चार छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं, जिससे इस गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मौके पर पहुंचकर मामले को जांच में लिया

सूचना के बाद छपारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को जांच में लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत विवेचना कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का वातावरण है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us