SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » स्विमिंग पूल में परिवार के सामने डूबा बच्चा, किसी ने नहीं दिया ध्यान; अब पोस्टमार्टम के लिए निकाला जाएगा दफन हुआ शव

स्विमिंग पूल में परिवार के सामने डूबा बच्चा, किसी ने नहीं दिया ध्यान; अब पोस्टमार्टम के लिए निकाला जाएगा दफन हुआ शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  ग्वालियर। गिरवाई स्थित होटल प्रिंस मामा के स्विमिंग पूल में डूबने से 7 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ पूल पार्टी और डिनर के लिए यहां पहुंचा था। इसी दौरान बिजली गुल हो गई और बच्चा व्यस्कों के लिए बने स्विमिंग पूल में उतर गया। इसी दौरान वह डूब गया। परिजनों को पता ही नहीं लगा कि बच्चा कब डूब गया। उसका शव पानी में उतराता मिला, तब परिजन और होटल स्टाफ ने देखा।

यह हादसा सोमवार को हुआ। बच्चे का शव परिजनों ने दफना दिया और पुलिस को भी सूचना नहीं दी। अब थाने पहुंचकर पोस्टमार्टम की मांग की है। बुधवार दोपहर पुलिस शव बाहर निकलवाएगी। इसके बाद पोस्टमार्टम होगा।

जनकगंज थाना क्षेत्र में गोल पहाड़िया के रहने वाले देवेंद्र पाल अपनी पत्नी भारती, भाई दिनेश पाल और सात वर्षीय बेटे वेद के साथ पार्टी करने के लिए सोमवार को होटल प्रिंस मामा गए थे। होटल में स्विमिंग पूल दो हिस्सों में बंटा है। स्विमिंग पूल का एक हिस्सा बच्चों के लिए बनाया है। इसी के बगल में बड़ों का स्विमिंग पूल है, जिसकी गहराई अधिक है। परिवार के सभी सदस्य नहाने के लिए स्विमिंग पूल में उतर गए।

वेद को छोटे स्विमिंग पूल में उतारा। पता ही नहीं लगा और वह कब बड़े स्विमिंग पूल में आ गया। उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। कुछ देर बाद उसका शव पानी में उतराता मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर भी पहुंचे, लेकिन उसकी सांसें पहले ही थम चुकी थीं। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और शव दफना दिया। परिजन उस समय बेसुध हो चुके थे। अब परिजनों ने गिरवाई थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी है। पुलिस शव को निकलवाएगी और शव का पोस्टमार्टम कराएगी।

स्विमिंग पूल तो था….लाइफ गार्ड नहीं, सुरक्षा के इंतजाम ही गायब

स्विमिंग पूल तो इस होटल में था। स्विमिंग पूल वैध है या अवैध यह जांच चल रही है, लेकिन स्विमिंग पूल के पास लाइफ गार्ड नहीं था। सुरक्षा के इंतजाम ही नहीं थे। बच्चे के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जहां स्विमिंग पूल था, वहां अंधेरा था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us