SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » बरातियों से भरी बस पेड़ से टकराई

बरातियों से भरी बस पेड़ से टकराई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   शहडोलः जिले में शनिवार को एक बड़ी घटना टल गया, जब ब्यौहारी लौट रही बरात की बस अचानक अनियंत्रित होकर महुआ के पेड़ से टकरा गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी बराती सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार ब्यौहारी क्षेत्र के ग्राम जमोड़ी से बारात बहेरिया गई थी। बरात में शामिल दादू एंड संस की बस क्रमांक एमपी 18 पी 0655 बरातियों को वापस जमोड़ी लेकर लौट रही थी। बरातियों का आरोप है कि बस चालक शुक्रवार रात बरात निकासी के दौरान भी शराब पी रहा था।

उस समय लोगों के विरोध के बाद उसने शराब पीना बंद कर दिया था, लेकिन शनिवार सुबह भी चालक नशे की हालत में बस चला रहा था। बरातियों ने बताया कि रास्ते में चालक तेज रफ्तार से बस चला रहा था, तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे महुआ के पेड़ से जा टकराई।

हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। बाद में दूसरे चालक की व्यवस्था कर सभी बरातियों को सुरक्षित जमोड़ी पहुंचाया गया। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us