SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » बिजली बिल विवाद को लेकर कटी सप्लाई

बिजली बिल विवाद को लेकर कटी सप्लाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अनूपपुर । जनपद पंचायत बदरा के ग्राम पंचायत छोहरी में पिछले एक महीने से नल जल योजना ठप पडी है। बिजली विभाग ने करीब 2.50 लाख रुपये का बिल बकाया होने के कारण कनेक्शन काट दिया है।

सरपंच का कहना है कि यह बिल ठेकेदार को भरना चाहिए क्योंकि अभी तक कार्य पंचायत को सौंपा नहीं गया है, जबकि ठेकेदार इसे पंचायत की जिम्मेदारी बता रहा है। इस आपसी खींचतान में ग्रामीण भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर से हस्तक्षेप कर बिजली बिल भुगतान और जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us