SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » बांधवगढ़ जा रहे थे युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त

बांधवगढ़ जा रहे थे युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  रविवार को दिन होने के कारण नगर के छह युवक कार में सवार होकर पड़ोसी जिले उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व घूमने को निकले थे। शहर की सीमा पार करते ही बड़वारा थाना क्षेत्र के मझगवां टोल नाका के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और हाइवे से नीचे उतरते हुए एक पेड़ से जा टकराई।

तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से उसमें सवार सभी छह युवकों को गंभीर चोट आईं। घायलों को आसपास के लोगों ने तत्काल निकालते हुए एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच को गंभीर चोट आई। उनका इलाज जिला अस्पताल व शहर के निजी अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

एक घंटे बाद आई हादसे की सूचनाः   जानकारी के अनुसार आंशिक सुहाने पिता अनिल सुहाने, 21 साल, निवासी पन्ना मोड़ अपने साथी वेद सोनी पिता रमाकांत सोनी, 19 साल, निवासी आजाद चौक कोतवाली, कृष्णा शर्मा पिता अखिलेश शर्मा, 20 साल, निवासी सूर्या होटल के पास बस स्टैंड, संभव सोनी पिता अमित सोनी, 20 साल, रत्नेश घुरिया पिता आनंद घुरिया, 20 साल और प्रथम लहरिया पिता नीरज लहरिया, 22 वर्ष सभी निवासी पुरानी बस्ती के साथ रविवार होने के कारण कार से बांधवगढ़ उमरिया घूमने जा रहा था। दोपहर 12 बजे के लगभग सभी दोस्त कार क्रमांक एमपी 21 सीए 9299 में सवार होकर बांधवगढ़ जाने के लिए निकले थे। दोपहर एक बजे के लगभग उनकी कार एनएच-43 में बड़वारा थाना क्षेत्र के मझगवां टोल नाका के पास पहुंची। उसी दौरान कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

ग्रामीणों की मदद से निकाला गया बाहरः   कार के पेड़ से टकराते हुए उसमें सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। दुर्घटना में कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था और युवक उसमें फंसे थे। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालते हुए पुलिस व एंबुलेंस 108 को सूचना दी। वहीं सूचना मिलने पर घायलों के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को एम्बुलेंस 108 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां आंशिक सुहाने को जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायलों को स्वजन प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल ले गए।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us