SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » हाथी के हमले से युवती की हुई मौत, बालक घायल

हाथी के हमले से युवती की हुई मौत, बालक घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-    अनूपपुरः एक दंतैल हाथी जो छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण पटका हाथी के नाम से जानते हैं 27 दिनों से छत्तीसगढ़ की सीमा को पार कर जिले में है। यह हाथी बुधवार की सुबह जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत सेंदुरी एवं सोनमौहरी के बीच स्थित जंगल में है।

गुरुवार की सुबह 6:30 बजे जिला मुख्यालय अनूपपुर से 6 किलोमीटर दूर पर स्थित ग्राम पंचायत पिपरिया के कुसुमहाई गांव के वार्ड क्रमांक 17 में घर से सोकर उठकर अपनी मां उजारिया बाई कोल के साथ 23 वर्षीय जानकी पिता रामावतार कोल घर के पास स्थित सीमेंटकंक्रीट रोड पर कुछ दूर स्थित अपने खेत में लगे सब्जियों को बाजार में बेचने हेतु तोड़ने जाते दौरान हाथी द्वारा पीछे से जानकी को पकड़ कर जमीन में पटक कर गंभीर रूप से घायल किया जिसकी जिला चिकित्सालय अनूपपुर में पहुंचने के पूर्व ही मृत्यु हो गई साथ में चल रही मां उजरिया बाई हाथी द्वारा पुत्री को पकडते, पटकते देखकर तेजी से भाग, कर अपनी जान बचा पाई।

इसी तरह बुधवार रात 8 बजे सेंदुरी गांव निवासी 17 वर्षीय संजय पिता हीरालाल चर्मकार जो गांव के ठाकुरदेई तालाब में दिशा मैदान जाने बाद पड़ोस में हो रहे शादी में सम्मिलित होने जा रहा था तभी इस हाथी को अचानक आते देख भागने लगा। इस दौरान लेंटाना की झाड़ियो में फंसकर गिरने पर हाथी द्वारा अपने पैर से बालक के कमर में ठोकर मारी जिससे बालक के घायल हो गया को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

यह हाथी पूरी रात ग्राम सेंदुरी, अमगवां, छुलहा, नगदाहा, कोंडा, दुलहरा, पिपरिया आदि गांव के टोला एवं मोहल्ला में विचरण करता हुआ। यह हाथी गुरुवार की सुबह से कुसुमहाई गांव में है। हाथी के हमले से एक सप्ताह के मध्य दो महिलाओं की मौत किए जाने एवं तीन व्यक्तियों को घायल किए जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा हाथी के आतंक से परेशान ग्रामीणो की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग एवं जिला प्रशासन पर कई तरह के सवाल उठाए हैं।

वन विभाग द्वारा हाथी के हमला से मृत युवती के परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु प्रारंभिक सहायता राशि तथा घायल युवक को उपचार हेतु प्रारंभिक सहायता राशि प्रदान करते हुए जिले में तीन अलग-अलग भागों में विचरण कर रहे पांच हाथियों के विचरण पर निरंतर निगरानी रखते हुए ग्रामीण जनों को सचेत एवं सतर्क रहने की अपील की है। वन मंडल अधिकारी अनूपपुर डेविड़ बैंकटराव ने जिले की जनता से हाथियों के विचरण पर निरंतर सचेत एवं सतर्क रहने की अपील के साथ हाथियों को जिले से बाहर किए जाने हेतु शासन स्तर पर अधिकारियों को अवगत कराएं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us