श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः बस स्टैंड से इंद्राचौक मार्ग पर बरगद पेड़ के पास गुरुवार की दोपहर पुलिस का डायल 112 वाहन एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे अरुण गुप्ता निवासी बस स्टैंड के पास घायल हो गया और उसकी मोटरसाईकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। इंद्राचौक की ओर से तेज गति से दौड़ रहे पुलिस वाहन ने सामने से आ रही वैन को ओवरटेक करते समय इस घटना को अंजाम दिया।
घटना के बाद वहां लोग इकट्ठा हो गए और मोटरसाइकिल चालक के पक्ष में बौलने लगे। इतने में डायल-112 वाहन से पुलिस कर्मी उतरे और वाहन को लेकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन लोग अड़ गए कि घायल का उपचार कराइए व मोटरसाइकिल की मरम्मत का खर्चा देने के बाद ही वाहन जाएगा। माहौल बिगड़ते देख बस स्टैंड में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी एवं यातायात के पुलिस कर्मी वहां पहुंचे है 112 वाहन के चालक का बचाव करते हुए वाहन लेकर भाग गए।
पीड़ित अरुण गुप्ता ने कहा कि 112 का चालक शराब के नशे में था और जो पुलिस कर्मी उसमें बैठे थे वे भी शराब पीए थे। भीड़ वाले स्थान में तेज वाहन चल रहा था। घायल ने बताया कि वह अपनी साइड में जा रहा था, इसके बावजूद ओवरटेक करने के चक्कर में उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया गया और उसकी मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचाया गया है।







