SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » कान्हा टाइगर रिजर्व में लगातार हो रही बाघों की मौत, 9 दिन में बाघिन और तीन शावकों की मौत

कान्हा टाइगर रिजर्व में लगातार हो रही बाघों की मौत, 9 दिन में बाघिन और तीन शावकों की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  मंडला, कान्हा टाइगर रिजर्व में बीमार बाघिन टी-141 ने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सरही रेंज में सक्रिय बाघिन के चार में से तीन शावकों की मौत पांच दिन के भीतर हो चुकी है। 26 अप्रैल को बाघिन व उसके एक शावक को रेस्क्यू कर मुक्की रेंज के क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया था।

बाघिन समेत उसके तीन शावकों ने नौ दिन के अंदर दम तोड़ दिया है। अब मात्र एक शावक ही शेष रह गया है। पार्क प्रबंधन ने अभी बाघिन की मौत की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

बाघिन का पूरा कुनबा खत्म होने की ओर

21 अप्रैल को सरही परिक्षेत्र के अंतर्गत सरहीनकान बीट कक्ष क्रमाक 669 (69) में अमाही नाले के पास शावक की मौत हुई थी, जिसे पार्क प्रबंधन ने प्राकृतिक बताया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसे खाली पेट बताया गया था। 23 अप्रैल को फिर दूसरे नर शावक की मौत हुई, जिसका शव सड़ी-गली अवस्था में मिला था। 25 अप्रैल को मादा शावक की मौत हुई, जिसकी वजह फेफड़े में संक्रमण बताया गया। इस तरह बाघिन का पूरा कुनबा खत्म होने की ओर है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us