SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Shahdol Crime: घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, शादी में गया परिवार; लौटकर आया तो बिखरा मिला सामान

Shahdol Crime: घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, शादी में गया परिवार; लौटकर आया तो बिखरा मिला सामान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   शहडोल के कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जुगवारी गांव के गांधी मोहल्ला का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस पर लगातार सवाल भी उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार यह वारदात बूदन जायसवाल के घर में हुई। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय उसकी पत्नी घर में सो रही थी, जबकि वह अपने बेटों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। तड़के करीब चार बजे जब वह घर लौटा तो सामने का दरवाजा टूटा हुआ मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी की आशंका हुई।

चोरी करीब 6 लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही

पीड़ित ने बताया कि दूसरे कमरे में सो रही पत्नी को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब पूरे घर की जांच की गई तो पता चला कि चोर सोने के करीब चार तोला जेवर, आधा किलो चांदी और करीब 25 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए। कुल चोरी करीब 6 लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित कोतवाली थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सुराग जुटाने की कोशिश में लगी है।गौरतलब है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक कई मामलों का खुलासा नहीं कर पाई है। ऐसे में एक और बड़ी चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us