SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » एकतरफा प्यार में पागल युवक ने खुद का गला रेता

एकतरफा प्यार में पागल युवक ने खुद का गला रेता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    उमरियाः इंदवार थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर, शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एकतरफा प्रेम में पड़े युवक ने खुद पर ही जानलेवा हमला कर लिया। युवक ने ब्लेट से अपना गला काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घायल युवक का नाम – अनुज बर्मन बताया जा रहा है, जिसे पहले गंभीर हालत में कटनी जिले के बरही अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में हालत और बिगड़ने पर उसे कटनी अस्पताल रेफर किया गया है।

विवाह की कर रहा था जिदः

घायल युवक की मां सुक्खी बाई बर्मन, निवासी ग्राम बडछड़ ने बताया  कि घायल पुत्र गांव की एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था और उससे शादी की जिद पर अड़ा था। इसी बात से व्यथित होकर बेटे ने आत्महत्या का प्रयास किया है। मां ने बताया कि इससे पहले भी पुत्र अनुज ने आत्महत्या की कोशिश की थी। घटना दिनांक मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे अनुज ने फिर शादी को लेकर जिद की थी। मां द्वारा डांटने पर वह गुस्से में घर से निकलकर खेत पहुंचा और ब्लेड से अपने ही गले पर वार कर लिया।

पहले उड़ी चाकूबाजी की अफवाहः

इस मामले में पहले चाकू बाजी की अफवाह उड़ने लगी थी। लोग यह बता रहे थे कि दो युवकों की आपसी लड़ाई में एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया है। जबकि घायल युवक की मां के कथन के बाद पूरी घटना की तस्वीर ही बदल गई है। हालांकि इंदवार पुलिस पूरे मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us