SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » गेहूं खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचीं कलेक्टर, नहीं मिले कर्मचारी

गेहूं खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचीं कलेक्टर, नहीं मिले कर्मचारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेय न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   उमरियाः कलेक्टर राखी सहाय ने समर्थन मूल्य पर चल रहे उपार्जन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी उमरिया, चंदिया उप मंडी सहित विभिन्न उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान चंदिया उप मंडी में कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं मिलने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई और समिति प्रबंधक देवेंद्र सिंह बघेल को शोकाज नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक समर्थन मूल्य केन्द्र पर तौल कांटा, बारदाना, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और आवश्यक सूचना प्रदर्शित करना अनिवार्य है। कलेक्टर के साथ अपर कलेक्टर पीके सेनगुप्ता एवं जिला आपूर्ति अधिकारी रोहित सिंह बघेल भी मौजूद रहे।

देरी से शुरू हुई खरीदीः  अवकाश के दिन भी कलेक्टर द्वारा केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश जारी करना उनकी कार्यशैली और किसानों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है, जिसकी किसानों और नागरिकों ने सराहना की है। उल्लेखनीय है कि जिले में इस वर्ष उपार्जन का कार्य लगभग एक माह की देरी से प्रारंभ हुआ है। जहां पिछले वर्ष 15 मार्च से खरीदी शुरू हो गई थी, वहीं इस बार 15 अप्रैल से समर्थन मूल्य केंद्रों पर गेहूं खरीदी प्रारंभहुई है। देरी के कारण कई किसानों को अपनी उपज घरों में ही संग्रहित करनी पड़ी। वहीं मौसम के लगातार बदलते मिजाज के चलते अनाज का शीघ्र उपार्जन, परिवहन और भंडारण बेहद आंवश्यक हो गया है।

13 केंद्रों पर 215 क्विंटन उपार्जनः

जिला आपूर्ति अधिकारी रोहित सिंह बघेल के अनुसार जिले में वर्तमान में 33 उपार्जन केन्द्र संचालित हैं, जबकि दो केंद्रों की स्वीकृति शेष है। शीघ्र ही कुल 35 केंद्रों पर खरीदी प्रारंभ कर दी जाएगी। सभी केंद्रों पर गेहूं की खरीदी होनी है, जबकि कृषि उपज मंडी उमरिया और चंदिया उप मंडी में चना एवं मसूर की भी खरीदी की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल तक जिले में छह किसानों से लगभग 215 क्विंटल उपज की खरीदी की जा चुकी है। उपार्जन का कार्य 12 मई तक जारी रहेगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us