SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » MP News: 10वीं रिजल्ट में अनूपपुर टॉप, भोपाल 46वें स्थान पर; मेरिट में इंदौर के सिर्फ 2 छात्र

MP News: 10वीं रिजल्ट में अनूपपुर टॉप, भोपाल 46वें स्थान पर; मेरिट में इंदौर के सिर्फ 2 छात्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं परीक्षा के परिणाम में इस बार जिलों के प्रदर्शन में बड़ा अंतर देखने को मिला। आदिवासी बाहुल्य जिला अनूपपुर 93.85 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर रहा, जबकि भोपाल 64.20 प्रतिशत के साथ 46वें नंबर पर पहुंच गया। प्रदेश के अन्य बड़े शहरों की स्थिति भी खास नहीं रही। इंदौर 67.56 प्रतिशत के साथ 41वें, जबलपुर 73.86 प्रतिशत के साथ 31वें और ग्वालियर 60.87 प्रतिशत के साथ 49वें स्थान पर रहा।

जनजातीय जिलों का दबदबा
इस बार टॉप-10 जिलों में 7 आदिवासी बाहुल्य जिलों ने जगह बनाई है। इनमें अनूपपुर, अलीराजपुर, मंडला, झाबुआ, बालाघाट, बड़वानी और डिंडौरी शामिल हैं, जो ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है। 10वीं की स्टेट मेरिट सूची में कुल 378 विद्यार्थियों ने जगह बनाई, जिसमें छात्राओं का दबदबा कायम रहा। महानगरों का प्रदर्शन यहां भी सीमित रहा। भोपाल के 17, ग्वालियर के 12, जबलपुर के 5 और इंदौर के केवल 2 छात्र ही मेरिट सूची में शामिल हो सके। वहीं, रीवा, सतना, बालाघाट और सीधी जैसे जिलों के छात्र बड़ी संख्या में मेरिट में जगह बनाने में सफल हुए।

टॉप-10 जिले (पास प्रतिशत)
अनूपपुर – 93.85%
अलीराजपुर – 92.14%
नरसिंहपुर – 91.21%
मंडला – 89.85%
झाबुआ – 87.83%
बालाघाट – 87.18%
बड़वानी – 85.26%
सीहोर – 84.90%
डिंडौरी – 83.80%
नीमच – 83.40%

वर्गवार परिणाम (2026)
सामान्य वर्ग – 76.73%
ओबीसी – 74.12%
अनुसूचित जनजाति – 75.93%
अनुसूचित जाति – 66.61%

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us