SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » मोबाइल पर आया शादी का इनविटेशन कार्ड, क्लिक करने के बाद एएसआई के अकाउंट से निकल गए 4.98 लाख रुपये

मोबाइल पर आया शादी का इनविटेशन कार्ड, क्लिक करने के बाद एएसआई के अकाउंट से निकल गए 4.98 लाख रुपये

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    जबलपुर। हनुमानताल थाना के एएसआई को परिचित ने शादी का ई-कार्ड भेजा। उस क्लिक करने के बाद पुलिस कर्मी के बैंक खाता से चार लाख 98 हजार रुपये पार हो गए। आशंका है कि एएसआई का खाता हैक कर सायबर धोखाधड़ी की गई है। मामले में शुक्रवार को हनुमानताल थाना में अज्ञात आरोपी पर एफआईआर दर्ज की गई है।

थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक रोहणी शुक्ला के मोबाइल फोन पर 30 मार्च को एक संदेश पहुंचा। यह शादी आमंत्रण का ई कार्ड था। सोशल मीडिया पर पहुंचा यह संदेश पनागर निवासी धनेश पटेल ने भेजा था। धनेश, एएसआई का परिचित था। इस पर एएसआई ने ई-आमंत्रण की फाइल को डाउनलोड कर लिया। डाउनलोड की प्रक्रिया शुरू होती एएसआई का फोन हैक हो गया।

फोन की समस्या समझकर उसे नजरअंदाज कर दिया

फाइल बार-बार खुलने लगी। फाइल को डिलीट करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं हटी। एएसआई ने फोन की सामान्य समस्या समझकर, उसे नजरअंदाज कर दिया। वे अपने कामकाज में व्यस्त हो गए। छह अप्रैल को समय मिलने पर मोबाइल फोन पर पहुंचे संदेशों को देख रहे थे। तभी उनकी नजर बैंक से रुपये कटने के आए संदेशों पर पड़ी।

चार से पांच अप्रैल के मध्य उनके बैंक खाता से अलग-अलग किस्त में कुल चार लाख 98 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाने की जानकारी थी। यह देखकर एएसआई चौंक गए। इस बीच उन्होंने कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया था। उन्हें सायबर धोखाधड़ी होने की आशंका हुई। संदेह है कि किसी ने उनका फर्जी यूपीआई एप बनाकर धोखाधड़ी करते हुए उनके बैंक खाता से अन्य खातों में रुपये ट्रांसफर कर लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us