SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » भिलाई में बच्चों के झगड़े ने लिया खतरनाक रूप, दो पक्षों में पथराव और मारपीट के बाद भारी पुलिस बल तैनात

भिलाई में बच्चों के झगड़े ने लिया खतरनाक रूप, दो पक्षों में पथराव और मारपीट के बाद भारी पुलिस बल तैनात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-        भिलाई में बच्चों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते दो पक्षों के टकराव में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी शुरू हो गई।
भिलाई। भिलाई में सोमवार देर रात एक मामूली विवाद ने अचानक बड़ा रूप ले लिया। बच्चों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते दो पक्षों के टकराव में बदल गई और कुछ देर बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस घटना में कुछ लोगों को चोट भी आई है।
घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। क्षेत्र में अभी भी तनाव का महौल बना हुआ है। मामले में पुलिस ने भिलाई निगम के दो पार्षद सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

naidunia_image
छावनी थाना क्षेत्र के केम्प-2 स्थित सोनकर मोहल्ले की घटना
घटना छावनी थाना क्षेत्र के केम्प-2 स्थित सोनकर मोहल्ले में हुई। सोमवार रात बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के बड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए और विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया। इसके बाद दोनों ओर से पत्थर फेंके जाने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात को काबू में किया गया।
हिंदूवादी संगठन ने छावनी थाने का घेराव किया
मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा सहित कई थाना के प्रभारी भी मौजूद रहे। इस बीच कुछ हिंदूवादी संगठन के लोगों ने छावनी थाने का घेराव कर दिया। हालांकि पुलिस ने समझाइश देकर उन्हें शांत कराया।
पत्थरबाजी और मारपीट के मामले में फिलहाल छावनी पुलिस ने भिलाई निगम के एमआइसी सदस्य मन्नान, इंजीनियर सलमान, सकील,मोबिन,जोहेल व टीपू सहित अन्य लोगों के खिलाफ धारा 191,(1)(3)109 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
वहीं दूसरे पक्ष की रिपोर्ट पर भी अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार सुबह क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया वर्तमान मे स्थिति नियंत्रण में होना बताया जा रहा है।
naidunia_image
यह है मामला
इस मामले में लव अफेयर का एंगल भी सामने आया है। एक पक्ष का आरोप है कि कुछ दिन पहले मोहल्ले का युवक एक युवती को लेकर भाग गया था। बाद में दोनों को वापस बुलाया गया और युवती को उसके घर भेज दिया गया। जबकि युवक को जेल भेजा गया। इसी रंजिश को लेकर विवाद होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पहले बच्चों के बीच विवाद हुआ था जिसमें दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। मामले में जांच कर अपराध दर्ज किया जा रहा हैI
naidunia_image
घटना में कुछ लोगों को चोट आई हैं
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद में दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं। घटना में कुछ लोगों को चोट आई है, लेकिन इसमें पुलिस अधिकारी शामिल नहीं हैं। घटना की जांच कर अपराध दर्ज किया गया है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us