SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » रीवा में देर रात नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर कर दी फायरिंग, एक गोली छूकर निकली तो दूसरी बॉडी में लगी

रीवा में देर रात नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर कर दी फायरिंग, एक गोली छूकर निकली तो दूसरी बॉडी में लगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   रीवा। रीवा शहर से अपराध की एक बड़ी खबर सामने आई है। शहर के बिछिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रिंग रोड पर बीती देर रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में युवक को दो गोलियां लगी हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार होने में सफल रहे।

क्या है पूरा मामला

घटना लोही ओवरब्रिज के नीचे की है। घायल युवक की पहचान शिवेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है, जो रीवा के चिरौला कॉलोनी का निवासी है। शिवेंद्र के परिजनों ने बताया कि वह बीती रात अपने एक मित्र प्रतीक के साथ किसी निमंत्रण (कार्यक्रम) में गया हुआ था।

रात्रि लगभग 11:30 से 12:30 बजे के बीच जब शिवेंद्र और उसका दोस्त बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी लोही ओवरब्रिज के पास आधा दर्जन करीब 5 से 6 की संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जब युवक ने बाइक नहीं रोकी, तो बदमाशों ने सीधे उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

चार राउंड फायरिंग, दो गोलियां लगीं

परिजनों के मुताबिक, बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से करीब चार राउंड गोलियां चलाईं। इनमें से दो गोलियां सीधे शिवेंद्र को जा लगीं। बताया जा रहा है कि एक गोली उसे छूकर निकल गई, जबकि दूसरी गोली उसके शरीर के अंदर ही धंस गई है। घटना के वक्त मौके पर मौजूद उसके दोस्त को इस हमले में कितनी चोट आई है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शिवेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।

अस्पताल में उपचार जारी

वारदात के तुरंत बाद घायल शिवेंद्र को आनन-फानन में रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों और परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई।

बिछिया थाना पुलिस घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हो गई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है । प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावरों का मकसद क्या था और क्या उनकी शिवेंद्र से कोई पुरानी रंजिश थी। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us