SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » महिला की हत्या, बेटी से दुष्कर्म… पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, दोस्त के घर छिपा था कातिल

महिला की हत्या, बेटी से दुष्कर्म… पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, दोस्त के घर छिपा था कातिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   डिंडौरी। शहपुरा थाना मुख्यालय में 26 फरवरी को महिला की हत्या और उसकी बेटी से दुष्कर्म के जघन्य मामले के दूसरे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष के परिजन द्वारा 26 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी मृतिका बहन के साथ छोटू उर्फ देवेन्द्र चौधरी द्वारा मारपीट कर सिर में गंभीर चोट पहुँचाई गई है और हरिओम चौधरी द्वारा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई है।

गौरतलब है कि मृतिका हरिओम के साथ उसकी पत्नी बनकर रह रही थी। महिला के साथ उसकी दूसरे नंबर की बेटी भी रह रही थी। इसी प्रकार अन्य प्रकरण में प्रार्थी द्वारा अपनी 14 वर्षीय भांजी के साथ हरिओम चौधरी द्वारा दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।

दोनों प्रकरण में अलग-अलग मामला दर्ज किया गया था। दूसरे आरोपित को थाना से पैदल शहपुरा न्यायालय पुलिस द्वारा ले जाकर पेश किया गया।

घटना के बाद से फरार आरोपितों की तलाश

घटना के बाद दोनों आरोपित फरार हो गए थे। एक आरोपित छोटू उर्फ देवेन्द्र चौधरी को चार मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया था। दूसरे आरोपित हरिओम चौधरी द्वारा लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास किया जा रहा था।

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा अनुराग जामदार द्वारा टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस ने बताया कि लगातार पातासाजी कर आरोपित हरिओम चौधरी को कटनी से गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि आरोपित अपने दोस्त के घर छिपकर रह रहा था।

पूछताछ में कबूला जुर्म, रक्तरंजित कपड़े जब्त

पूछताछ में दोनों आरोपित द्वारा जघन्य घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया गया है। आरोपितों से घटना में उपयोग की गई सामग्री और उस दौरान पहने हुए रक्तरंजित कपड़े जब्त किए गए हैं।

आरोपित की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अनुराग जामदार, एसआई ताकेश्वरी मरकाम, एएसआई बिपिन जोशी, राकेश यादव, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र सिंह, प्रवीण अवस्थी, सुनहर मरावी, आरक्षक विवेक सिंह, मांगे लाल, लोकेन्द्र, अभिषेक पाण्डेय, भगत, नहार, महिला आरक्षक महिमा, सविता सहित साइबर सेल प्रभारी मुकेश प्रधान शामिल रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us