SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » पनपथा बफर में शिकारियों का आतंकः दो जंगली सूअरों को गोली से उड़ाया, डॉग स्क्वॉड की कार्रवाई पर ग्रामीणों का हंगामा

पनपथा बफर में शिकारियों का आतंकः दो जंगली सूअरों को गोली से उड़ाया, डॉग स्क्वॉड की कार्रवाई पर ग्रामीणों का हंगामा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   उमरिया 8 मार्च  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र में शिकारियों की सक्रियता एक बार फिर उजागर हुई है। ग्राम पंचायत सुखदास के अंतर्गत ग्राम हरदुआ के करौंदीहा सर्किल में 2 मार्च की रात शिकारियों ने ग्राम हरदुआ निवासी राममिलन यादव के खेत में घुसकर दो जंगली सूअरों का गोली मारकर शिकार कर दिया। सुबह ग्रामीणों ने खेत में दो जंगली सूअरों के शव पड़े देखे, जिनके शरीर पर गोली लगने के निशान दिखाई दे रहे थे। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई। सूत्रों के अनुसार मामले की जांच के लिए वन विभाग डॉग स्क्वॉड लेकर गांव पहुंचा। डॉग एक व्यक्ति के घर में घुस गया जिसे फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारियों के द्वारा पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा था लेकिन उसे ग्रामीणों ने छुड़ा लिया ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना भी उन्होंने ही दी थी, लेकिन अब उन्हीं को शक के दायरे में लाया जा रहा है।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि बफर क्षेत्र में इसी तरह आतंक जारी रहा और विभाग की कार्रवाई रही, तो जंगल के वन्यजीवों पर बड़ा खतरा मंडरा सकता है एसडीओ फॉरेस्ट भूरा गायकवाडपनपथा बफर का कहना है कि आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी पी ओ आर किया जा चुका है आरोपियों की तलाश है एक आरोपी संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया था जिसे ग्रामीणों द्वारा छुड़ा लिया गया है आरोपी के घर में जी आई तार पाई गई थी शव पंचनामा में एस ओ पी के दिशा निर्देशों का पालन किया गया है मेटल डिटेक्टर से शव की जांच की गई सुअर का शिकार गोली मारकर शिकार किया गया है एवं डॉग स्क्वॉड के द्वारा चारों तरफ के एरिया की देखरेख की गई दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी चाहे कोई भी हो इनका कहना है आरोपियों की तलाश जारी है और वे जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इस तरह की घटना से एक बार पुनः बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शिकारियों के बढ़ते कदम को स्पष्ट चिन्हित किए हैं

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us