SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » कटनी में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के 24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो पाया रेलवे ट्रैक

कटनी में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के 24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो पाया रेलवे ट्रैक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-    कटनी। बिलासपुर कटनी रेल खंड में मुड़वारा से पहले बाबा घाट में बेपटरी हुई मालगाड़ी को पटरी में लाने के बाद अब ट्रैक सुधारने का कार्य जारी है। पिछले 24 घंटे बीत चुके हैं और अभी तक ट्रैक बहाल नहीं हो सका है।

बड़ी संख्या में रेलवे का अमला क्षतिग्रस्त पटरियों को सुधारने और स्लीपर बदलने के कार्य में लगातार लगा हुआ है।सिंगरौली और बिलासपुर रूट अभी भी प्रभावित है और गुड्स ट्रेनों को जहां ग्रेड सेपरेटर से निकाली जा रही हैं तो वहीं यात्री ट्रेनों को कटनी स्टेशन से चलाया जा रहा है।

naidunia_image

उम्मीद जताई जा रही है कि शाम तक ट्रेक का सुधार कार्य पूरा हो जाएगा और उसके बाद रेल आवागमन शुरू हो जाएगा। शनिवार की सुबह 10.30 बजे के लगभग बिलासपुर से कोयला लेकर बड़ोदरा जा रही एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे मुड़वारा स्टेशन से पहले बाबाघाट केबिन के पास पटरी से उतर गए थे।

naidunia_image

जिसके चलते सिंगरौली, बिलासपुर और बीना रेल मार्ग प्रभावित हो गया था। कटनी, सतना और जबलपुर की टीम सुधार कार्य में लगाई गई थीं तो वहीं रेलवे के बड़े अधिकारी भी मौके पर जमे हुए हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us