SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा, इंदौर के 35 केंद्रों पर शुरू हुआ मुफ्त एचपीवी टीकाकरण अभियान;

सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा, इंदौर के 35 केंद्रों पर शुरू हुआ मुफ्त एचपीवी टीकाकरण अभियान;

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे shahdol :     सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शहर में एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के 35 केंद्रों पर एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार टीकाकरण का उद्देश्य महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाव करना है, जो भारत में स्तन कैंसर के बाद कैंसर का दूसरा बड़ा रूप है। करीब 99 प्रतिशत सर्वाइकल कैंसर एचपीवी वायरस के कारण होते हैं।

किनको लगाया जा रहा है टीका

यह टीका उन किशोरियों को लगाया जा रहा है जिनकी आयु 14 वर्ष पूरी हो चुकी है। एक सिंगल डोज वैक्सीन को प्रभावी माना जाता है। यह टीका निशुल्क लगाया जा रहा है और इसके लिए यू-विन पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है। जिन बच्चों को पहले से यह टीका लग चुका है, उन्हें दोबारा नहीं लगाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और कई वर्षों से उपयोग में है। विश्व स्तर पर लगभग 148 देशों में यह टीका लगाया जा रहा है।

इन केंद्रों पर लगाया जा रहा टीका

शहरी क्षेत्र में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक जूनी इंदौर, हुकुमचंद पालीक्लिनिक, संजीवनी क्लीनिक राजेंद्र नगर, हरसिद्धि, जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल मल्हारगंज, संजीवनी केंद्र द्रविड़ नगर, स्वास्थ्य केंद्र अंबेडकर नगर, बाणगंगा, अरण्य नगर, नंदा नगर, बिचौली, भंवरकुआं और खजराना में टीकाकरण किया जा रहा है।

इसी प्रकार देपालपुर के पीएचसी अटहेड़ा, एसएसके बेटमा, एसएसके गौतमपुरा और पीएचसी धन्नड में भी टीकाकरण हो रहा है। हातोद क्षेत्र के दूधिया, हातोद, कंपेल और तिल्लौर खुर्द स्वास्थ्य केंद्रों में भी वैक्सीन लगाई जा रही है

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us