SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » पत्नी को वापस पाने के लिए ‘शोले का वीरू’ बना युवक, ट्रांसफर पर चढ़कर किया हंगामा

पत्नी को वापस पाने के लिए ‘शोले का वीरू’ बना युवक, ट्रांसफर पर चढ़कर किया हंगामा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   दमोह। दमोह कलेक्ट्रेट में गुरुवार शाम एक युवक कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर से शराब के नशे में मिलने पहुंचा। उसकी मुलाकात कलेक्टर से नहीं हो पाई। उसके बाद वह परिसर से बाहर निकला और ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया।

उसको ट्रांसफार्मर पर चढ़ता देख वहां की लाइट बंद कर दी गई। सूचना कलेक्टर को दी गई। युवक की पत्नी कहीं चली गई है, जिसे वापस बुलाने की गुहार उसने कलेक्टर से लगाई है। कलेक्टर ने आवेदन लेकर न्याय संगत कार्रवाई की बात कही है।

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया तिन्दोनी गांव से एक युवक शराब के नशे में उनसे मिलने आया था, लेकिन वह उसे समय मीटिंग में थे। सुरक्षा कारणों के चलते युवक से मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर निकाल एक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। वह कलेक्ट्रेट की ओर जा रहे थे। उन्होंने युवक को ट्रांसफार्मर पर चढ़ा देखा, तो वह उससे मिलने पहुंचे।

naidunia_image

किसी के साथ भाग गई है पत्नी
  • उन्होंने बात की तो युवक ने बताया कि उसकी पत्नी किसी के बहकावे में आकर कहीं चली गई है। उसके बच्चे भी वह साथ ले गई है। उसकी मांग है कि प्रशासन उसकी पत्नी और बच्चों को वापस बुलाए।
  • कलेक्टर ने बताया कि उन्होंने युवक को समझाइश देकर नीचे उतरवाया। उससे आवेदन लेकर उचित कार्रवाई की बात युवक से कही गई है, जिससे वह संतुष्ट होकर घर चला गया। इस दौरान उसके भोजन पानी की व्यवस्था भी कराई गई थी।
काफी नशे में था युवक

ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक काफी अधिक शराब के नशे में था। कलेक्टर के काफी मनाने के बाद ही वह नीचे उतरा। उसे देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ लग गई थी। उन्होंने भी युवक को आश्वासन दिया कि वह नीचे उतर आए उसकी बात सुनी जाएगी और किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us