SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » रीवा रेलवे स्टेशन पर पिक एंड ड्रॉप व पार्किंग में मनमानी वसूली, पूर्व विधायक ने धरना दिया

रीवा रेलवे स्टेशन पर पिक एंड ड्रॉप व पार्किंग में मनमानी वसूली, पूर्व विधायक ने धरना दिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-    रीवा: रीवा रेलवे स्टेशन पर पार्किंग और पिक एंड ड्रॉप के नाम पर मनमानी वसूली का मामला सामने आया। मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना भी इस अव्यवस्था का शिकार हुए। उनके वाहन चालक से वसूली का प्रयास किया गया, जिसके विरोध में विधायक ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मंडल रेल प्रबंधन ने किया संज्ञान

स्थानीय रेल प्रशासन ने तत्काल मंडल रेल प्रबंधन जबलपुर को मामले की जानकारी दी। अधिकारियों ने पूर्व विधायक से बात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि वसूली पर पांच दिनों के लिए रोक लगाई जाएगी और मामले की जांच की जाएगी।

शुल्क में विसंगति पर नाराजगी

बताया गया कि भोपाल में पिक एंड ड्रॉप 20 मिनट के लिए 20 रुपये लगता है, जबकि रीवा में पांच मिनट से अधिक के लिए 50 रुपये वसूले जा रहे हैं। रीवा, भोपाल, जबलपुर और कटनी स्टेशन सभी पश्चिम मध्य रेलवे में आते हैं, फिर भी शुल्क में भारी अंतर है।

भोपाल में 20 मिनट का 20 रुपये लगता है, जबकि रीवा में पांच मिनट से अधिक होते ही 50 रुपये वसूले वसूले जा रहे हैं। रीवा, भोपाल, जबलपुर, कटनी आदि स्टेशन पश्चिम मध्य रेलवे में ही आते हैं, इसके बावजूद शुल्क में विसंगति है। इसी को लेकर विरोध जताया गया। मंडल मुख्यालय से कार्रवाई और भविष्य में नियमानुसार वसूली का भरोसा दिलाया गया है।

– सुखेंद्र सिंह बन्ना, पूर्व विधायक मऊगंज।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us