SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » दतिया में नौकरी के नाम पर ‘धोखा’… बेटियों को कृषि विभाग में भर्ती कराने का झांसा देकर मां से ठगे 11 लाख रुपये

दतिया में नौकरी के नाम पर ‘धोखा’… बेटियों को कृषि विभाग में भर्ती कराने का झांसा देकर मां से ठगे 11 लाख रुपये

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-    दतिया। दतिया में सरकारी नौकरी का झांसा देकर महिला के साथ लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। कृषि विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से 11 लाख 29 हजार रुपए ऐंठ लिए गए। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपित नीरज तोमर और अल्पना सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार झांसी मेवातीपुरा निवासी रानी खटीक ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह पहले दतिया के डगरई टोल के पास संचालित एक एनजीओ में कार्यरत थीं। इसी दौरान उनकी पहचान नीरज तोमर से हुई।

नकद और फोन-पे के जरिए ऐंठी रकम

जान-पहचान बढ़ने के बाद नीरज ने खुद को प्रभावशाली संपर्कों से जुड़ा बताते हुए भरोसा दिलाया कि वह उनकी दोनों बेटियों शिवानी (25) और शिखा (23) को कृषि विभाग में नौकरी दिलवा देगा। पीड़िता के अनुसार, आरोपित ने कहा कि नियुक्ति पक्की कराने के लिए गारंटी के रूप में रकम जमा करनी होगी, जो बाद में वापस कर दी जाएगी। बेटियों के भविष्य की चिंता में महिला ने भरोसा कर लिया और अलग-अलग तारीखों में कुल 11 लाख 29 हजार रुपये उसे दे दिए। महिला के मुताबिक आठ लाख पांच हजार रुपये आरोपित को नकद दिए गए, जबकि तीन लाख 24 हजार रुपये फोन-पे (यूपीआई) के माध्यम से ट्रांसफर किए गए।

सार्वजनिक स्थानों पर ली नगद राशि

नगद रकम झांसी चुंगी और वीकेडी चौराहे जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सौंपी गई। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन बेटी शिवानी के मोबाइल फोन से किए गए। महिला का कहना है कि कुछ रकम बाद में लौटाई गई, लेकिन उसके बाद भी 11.29 लाख रुपये आरोपितों के पास ही चले गए। महिला ने बताया कि रकम लेने के बाद आरोपित लगातार नियुक्ति पत्र आने की बात कहकर टालमटोल करते रहे। जब महिला ने पैसे वापस मांगे तो उल्टा अतिरिक्त रकम की मांग की जाने लगी।

आरोपितों की तलाश और जांच शुरू

इस मामले में कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपितों ने नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी की है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us