श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- शहडोलः मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोहागपुर गढ़ी क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर अवैध सट्टा खिलाने वालों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने राजेश सोनी उर्फ पप्पू पुत्र दानीराम सोनी को सट्टा खिलाते हुए पकड़ा है। उसके कब्जे से 17 सट्टा पर्ची और 17 हजार रुपये जब्त किए गए। पूछताछ पर उसने बताया कि वह अपने साथी विनीत द्विवेदी उर्फ लालन द्विवेदी निवासी सोहागपुर हाल पता जरवाहीए थाना सोहागपुर के साथ मिलकर सट्टा पर्ची काटता था। आरोपित राजेश सोनी द्वारा सट्टा पर्चियों का टोटल अंक मोबाइल फोन के माध्यम से विनीत द्विवेदी को भेजा जाता था तथा प्रतिदिन सट्टा बुकिंग एवं राशि का हिसाब दिया जाता था। पुलिस द्वारा आरोपित विनीत द्विवेदी उर्फ लालन द्विवेदी से पूछताछ की गई, जिसने बताया कि वह इतवारी मोहल्ला निवासी एक अन्य व्यक्ति के साथ साझेदारी में सट्टा संचालन कर रहा था। विनीत द्विवेदी के कब्जे से रजिस्टर जिसके पृष्ठों में सट्टा के अंक लेख पाए गए, कैलकुलेटर, डाट पेन, वीवो कंपनी का मोबाईल जब्त किया गया। इन दानों के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया।











