श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- शहडोलः इस बार शहडोल एवं अनूपपुर जिले के कुल 17 केंद्रों में सीबीएसई की परीक्षा होने जा रही हैं यह परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। यानि कल से शुरू होने वाली इस परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों ने अपनी जोरदार तैयारी की है। इन दोनों जिलों में 10वीं के 2599 और 12वीं के 1751 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इस बार परीक्षा की सिटी कार्डिनेटर अनूपपुर की उन्नति जोशी को बनाया गया है।
परीक्षा की तैयारी कर चुके 12वीं कक्षा के शौर्य सिंह का कहना है कि तैयारी पूरे आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ की है। मैंने अपने दिन को तीन भागों में बांटा हुआ है। थ्योरी की पढ़ाई सुबह, हर प्रकार के सवाल दोपहर और शाम को और रात को जो दिनभर में पढ़ा है उसका रिवीजन करता हूं। इनका कहना है कि मेरे कैलेंडर में हर दिन विभाजित है कि कौन से दिन क्या करना है, यदि नहीं हो पाए तो मैं कुछ दिन खाली भी रखा हूं कि छूटा हुआ उन दिनों में पढ़ लूं।शौर्य का कहना है कि मैं कोचिंग नहीं जाता, क्योंकि मुझे विश्वास है कि मेहनत और सही दिशा के साथ स्व. अध्ययन से भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
हर्षिता पयासी का कहना है कि परीक्षा की तैयारी अच्छी चल रही है। मेरा पढाई करने का कोई निश्चित समय नहीं है कि मैं प्रतिदिन 8-9 घंटे ही पढूं। लक्ष्य. आधारित अध्ययन करती हूं। मेरे प्रतिदिन 5-6 अध्ययन लक्ष्य होते हैं, जिन्हें मुझे दिनभर में पूरा करना होता है। इससे मेरी पढ़ाई अधिक प्रभावी होती है। तैयारी के दौरान अक्सर मन में यह प्रश्न आते हैं कि क्या पढ़ें, कैसे पढ़ें और किस पुस्तक से प्रश्नों का अभ्यास करें, इन सभी प्रश्नों का समाधान हो जाता है। लेकिन हमारे अध्यापकों के मार्गदर्शन से उनके सहयोग से मेरी तैयारी और भी बेहतर हो रही है। हर्षिता का कहना है कि मैं बार-बार पुनरावृत्ति करती हूं, ताकि पढ़ा हुआ विषय याद रहे। कई बार ऐसा होता है कि आगे का पढ़ते समय पीछे का भूल जाता है, इसलिएँ रिवीजन बहुत आवश्यक है। मैं तीन घंटे का समय निर्धारित करके सैंपल पेपर भी हल करती हूं, ताकि बोर्ड परीक्षा में निर्धारित समय में अपना प्रश्नपत्र पूरा कर सकूं।











