श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- जबलपुर में स्कूल में हुई दोस्ती के बाद छात्र ने छात्रा को होटल में मिलने बुलाया था। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान वीडियो बना लिया। इसके बाद वो बार-बार मिलने के लिए बुलाने लगा। वो छात्रा को उसके मां और भाई की हत्या की धमकी भी देता था। जब बार-बार बुलाने पर वह नहीं आई तो आरोपी ने उसके वीडियो परिचितों को भेज दिए।
जबलपुर। जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र निवासी एक किशोरी की स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र से दोस्ती हुई। दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। एक दिन छात्र ने छात्रा को मिलने के लिए विजय नगर की एक होटल में बुलाया। उसके साथ दुष्कर्म किया। आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो प्रसारित करने का बोलकर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। कुछ दिन पूर्व छात्रा के एक आपत्तिजनक वीडियो के बारे में स्वजन को पता चला।
तब उन्होंने पूछताछ की तो छात्रा ने स्कूल में पढ़ने वाले अपने दोस्त का कृत्य उजागर किया। स्वजन के साथ महिला थाने पहुंचकर आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कराया है। 17 वर्षीय किशोरी वर्तमान में कक्षा 11वीं की छात्रा है। उसके साथ दुष्कर्म का आरोपित 17 वर्षीय छात्र वर्तमान में कॉलेज में अध्ययनरत है। स्कूल में दोनों के बीच हुई दोस्ती के बाद पांच जून, 2024 को छात्र ने छात्रा को मिलने बुलाया था।
होटल में छात्रा के साथ किया दुष्कर्म
जब छात्रा पहुंची तो उसे लेकर विजय नगर के श्रीसिद्ध होटल एंड रेस्टोरेंट में गया। होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वह अक्सर छात्रा पर अकेले में मिलने का दबाव बनाता। मना करने पर उसके मां और भाई की हत्या करने की बात कहकर डराता था।
उसका वीडियो प्रसारित करने की धमकी देता था। कुछ दिनों पूर्व छात्रा ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया। उसके बुलाने पर भी मिलने नहीं गई। इस पर छात्र ने छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो उसके परिचितों को भेज दिया। इसकी भनक छात्रा और उनके स्वजन को लगी तो वे पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे।
जहां की छेड़खानी वहीं, कान पकड़वाए
रांझी थाना क्षेत्र में शनिवार की रात को दो युवकों ने एक किशोरी से छेड़छाड़ की। पुलिस ने एक आरोपित को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। वह शनिवार को जहां वारदात किया था, रविवार को वहीं पर कान पकड़कर पैदल निकला। एक किशोरी शनिवार की रात को शौचालय के लिए निकली। तभी झंडा चौक पुरानी बस्ती निवासी गगन बिरहा व शुभम बिरहा ने किशोरी को अकेला देखकर छेड़छाड़ कर दी।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत छापा मारा और आरोपित गगन बिरहा को दबोच लिया। आरोपित शुभम बिरहा चकमा की तलाश जारी है। वहीं, गिरफ्तारी आरोपित गगन बिरहा को लेकर रविवार को पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसने जहां वारदात किया था वहीं पर उसे पैदल घुमाया।
इस दौरान आरोपित कान पकड़कर बोलता रहा है कि अब दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगा। उसने लोगों से चेहरा छिपाने की कोशिश भी की। आरोपित गगन आदतन अपराधी है। उस पर पूर्व से दस से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है।










