SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » जबलपुर में ड्राइवर की आंख में मिर्च डालकर साढ़े 16 लाख के चने से भरा ट्रक लूटा, इंदौर की गैंग ने वारदात को दिया अंजाम

जबलपुर में ड्राइवर की आंख में मिर्च डालकर साढ़े 16 लाख के चने से भरा ट्रक लूटा, इंदौर की गैंग ने वारदात को दिया अंजाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-    इंदौर के तीन बदमाशों ने जबलपुर में एक ट्रक चालक के आंख में पेपर स्प्रे डालकर 16.5 लाख के चने से भरा ट्रक लूट लिया। आरोपी ड्राइवर को रास्ते में फंकेकर फरार हो गए। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रक और एक आरोपी को पकड़ लिया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।

जबलपुर: हथियारों से लैस इंदौर के तीन बदमाशों ने ट्रक चालक की आंख में मिर्च डालकर साढ़े 16 लाख रुपए के चने से भरे ट्रक लूट लिया। सोमवार देर रात हुई वारदात की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी, तो पूरे जिले की पुलिस अलर्ट हो गई। देर रात शहपुरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक व उसमें लोड चना जब्त कर लिया। वहीं अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मंझौली थाना पुलिस ने बताया कि दमोह कोतवाली निवासी संतोष सेन ने सोमवार को दमोह के गायत्री ट्रेडर्स से ट्रक एमपी 20 एचबी 5647 में साढ़े 16 लाख रुपये कीमत का 550 बोरी चना लोड किया। वह उसे लेकर कटनी रवाना हुआ। रात लगभग डेढ़ बजे वह मंझौली पहुंचा ही था कि बिना नम्बर की कार में पहुंचे तीन बदमाशों ने ट्रक के सामने कार अड़ा दी।

हथियारों से थे लैस, स्प्रे डाला

कार सामने देख संतोष ने ट्रक का ब्रेक लगाया। तत्काल हथियारों से लैस कार सवार बदमाश उतरे। संतोष पर मिर्च स्प्रे डाल दिया। जीपीएस के बारे में पूछा। संतोष ने जानकारी न होने की बात कही, तो आरोपियों ने उससे मारपीट की। उसे ट्रक में बैठाया। हाथ को टेप से बांधै और भागे। लेकिन संतोष बेहोश हो गया। तब आरोपियों ने उसे रास्ते में फेंका और निकल गए।

हरकत में आई पुलिस, एक को पकड़ा

जैसे-तैसे संतोष ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पूरे जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। नाकाबंदी की गई। इस दौरान ट्रक शहपुरा के पास से गुजरा, जिसे शहपुरा पुलिस ने रोका और चालक इंदौर निवासी सागर गोयल को दबोच लिया।

कार में फरार हुए साथी

इधर उसके दो साथी इंदौर निवासी महेन्द्र और सुमित कार से भाग निकले। पूछताछ में सागर ने पुलिस को बताया कि वे नेशनल हाईवे में घूमते। ऐसे ट्रकों को टारगेट करते, जिनमें केवल ट्रक चालक होता। वे उस पर स्प्रे डालते और ट्रक व माल लूट लेते थे। जबलपुर पुलिस इंदौर पुलिस से भी उनकी जानकारी मंगा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us