SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » किसान के घर में लगी आग, ट्रैक्टर खरीदने के लिए रखे 5 लाख रुपये कैश भी हो गए खाक; धार जिले के कोठी सोड़पुर की घटना

किसान के घर में लगी आग, ट्रैक्टर खरीदने के लिए रखे 5 लाख रुपये कैश भी हो गए खाक; धार जिले के कोठी सोड़पुर की घटना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      धार जिले के नालछा क्षेत्र के कोठी सोड़पुर में मंगलवार शाम एक घर में आग लग गई। आग से घर में रखा 5 लाख रुपये कैश सहित चांदी की रकम, अनाज और घरेलू सामान नष्ट हो गया। आग लगने के बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। लेकिन फायर ब्रिगेड देरी से पहुंची।

धार। धार जिले में नालछा जनपद के ग्राम पंचायत कोठी सोड़पुर में मंगलवार शाम एक किसान के घर में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार परिवार को 8 से 10 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है, जिसमें लगभग 5 लाख रुपये नकद राशि शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव निवासी सुल्तान पिता नानुराम के मकान में अज्ञात कारणों से आग लगी। घटना के समय परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही लपटें तेज हो गईं। ग्रामीणों ने तुरंत पानी और अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण घर में रखा सामान बाहर नहीं निकाला जा सका।

naidunia_image

ट्रैक्टर खरीदने की तैयारी थी

पीड़ित सुल्तान ने बताया कि खेती के लिए नया ट्रैक्टर खरीदने की योजना थी। इसके लिए करीब 3 लाख रुपये अलग से घर में सुरक्षित रखे थे। इसके अलावा अन्य जरूरतों के लिए रखी करीब 2 लाख रुपये की नगदी, चांदी के जेवर, सालभर का अनाज और घरेलू उपयोग का सामान आग में जलकर नष्ट हो गया।

दमकल की देरी से बढ़ा नुकसान

ग्रामीणों का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई थी, लेकिन दमकल वाहन देर से पहुंचा। तब तक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। लोगों का मानना है कि यदि राहत दल समय पर पहुंच जाता तो नुकसान कम हो सकता था।

naidunia_image

प्रशासन से सहायता की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व अमला मौके पर पहुंचा और पंचनामा तैयार किया। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और राहत प्रदान करने की मांग की है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us