SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शादी से इनकार पर प्रेमिका के बच्चे का गला घोंटा:बंद कोयला खदान में फेंकी लाश; दूसरे बच्चे को भी मारना चाहता था

शादी से इनकार पर प्रेमिका के बच्चे का गला घोंटा:बंद कोयला खदान में फेंकी लाश; दूसरे बच्चे को भी मारना चाहता था

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-       शहडोल जिले के धनपुरी में अवैध संबंधों को लेकर सात साल के बच्चे की हत्या हो गई। आरोपी का बच्चे की मां से अफेयर था। वह प्रेमिका के साथ रहना चाहता था, लेकिन वह इसके साथ नहीं रहना चाहती थी। इसी गुस्से में उसने प्रेमिका के बच्चे को मार डाला।

बच्चे का शव शुक्रवार (30 जनवरी) को बंद पड़ी कोयला खदान में मिला था। आरोपी ने बच्चे का गला घोंटकर शव को खदान में फेंक दिया था। पुलिस ने सोमवार रात पूरी वारदात का खुलासा किया।

बच्चे की मां के साथ रहना चाहता था आरोपी

पुलिस के मुताबिक पुरानी बस्ती निवासी मोइशीन का झिल्ली दफाई क्षेत्र में मजदूरी करने वाली एक महिला से अफेयर था। मोइशीन उसके साथ रहना चाहता था, लेकिन महिला ने अपने दो बच्चों का हवाला देकर उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। ये इनकार मोइशीन को बेहद नागवार गुजरा।

7 साल के बेटे को बहला-फुसलाकर ले गया

प्रेमिका के दो बच्चे उसके रास्ते का कांटा बन गए थे, इसलिए उसने उन्हें रास्ते से हटाने का इरादा कर लिया। योजना के तहत 27 जनवरी को वह प्रेमिका के 7 साल के बेटे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

बगैय्या नाला के पास स्थित बंद पड़ी कोयला खदान के पास उसने बच्चे का गला घोंट दिया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को पानी भरी खदान में फेंक दिया।

5 दिन से लापता था बच्चा

बच्चे की गुमशुदगी धनपुरी थाने में 27 जनवरी को दर्ज कराई गई थी। पुलिस तब से ही बच्चे की तलाश कर रही थी। वहीं, परिजन ने उसकी तलाश के लिए इनाम की घोषणा भी की थी।

दूसरे बच्चे को मारने की थी योजना

काफी खोजबीन के बाद बगैय्या नाला स्थित कोयला खदान में पानी में तैरता हुआ शव मिला। शव की हालत और घटनास्थल के हालात ने शुरू से ही हत्या की ओर इशारा किया। पुलिस ने शक के आधार पर मोइशीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी दूसरे बच्चे को भी खत्म करने की योजना बना रहा था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us