SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शाहपुर-मालाचुआ मार्ग पर बड़ा हादसा, मजदूरों से भरा वाहन नाले में पलटा, दस गंभीर घायल

शाहपुर-मालाचुआ मार्ग पर बड़ा हादसा, मजदूरों से भरा वाहन नाले में पलटा, दस गंभीर घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहपुर-मालाचुआ मार्ग पर सुबह मजदूरों से भरा मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा घुसा। हादसे में वाहन में सवार दस ग्रामीणों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जबकि पांच अन्य को मामूली चोट आने पर उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अनूपपुर जिले के अंतिम छोर के ग्राम पड़मनिया खुर्द और ग्राम कुंई से ग्रामीणों को मालवाहक वाहन के जरिए शहर मजदूरी कराने के लिए लाया जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे शाहपुर और मालाचुआ के बीच अचानक वाहन का स्टेरिंग जाम हो गया, जिससे तेज रफ्तार मालवाहक संतुलन खो बैठा और सीधे नाले में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला चिकित्सालय शहडोल लाया गया।
अगरिया बैगा (18), राजकली बैगा (18), दिल्ला बाई सिंह (48), अंगूर बाई सिंह (35), प्यारा बाई यादव (36), शांति बाई सिंह (35), रामेश सिंह (42), चमेली सिंह (15), कलावती सिंह (22) और अनीता सिंह (20) शामिल हैं। वहीं भुंगिया बाई, द्रोपति बाई, सुनीता सिंह, सविता बाई सहित दो-तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जिले में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। माल वाहक वाहनों में दर्जनों लोगों को बैठाया जा रहा है, सवारियां ढोई जा रही है, लेकिन यातायात विभाग इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। जिससे लगातार हादसो में इजाफा हो रहा है।

अभी बीते दिनों यातायात विभाग के द्वारा कुछ लोगों को फ्री में हेलमेट बांटे गए थे और उन्हें जागरूक किया गया था कि बाइक चलाते समय हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाएं। जगह-जगह लोगों को जागरूक करने के लिए भी यातायात पुलिस काम करती है, लेकिन वह केवल कागजों में ही सीमित है, क्योंकि सड़कों पर बाइक चलाने वाले अधिकतर बिना हेलमेट के बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। जिले में लगातार सड़क हादसों में लोगों की मौत हो रही है। यातायात टीआई को निलंबित करने की मांग युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम ने बीते दिनों उठाई थी। उन्होंने कहा था कि शहर की यातायात व्यवस्था बदहाल है। जगह-जगह जाम लगता है। यातायात की लापरवाही की वजह से आरक्षक महेश पाठक की जान गई थी। उसके बाद अनुपम गौतम ने यातायात टीआई संजय जायसवाल को निलंबित करने की मांग की थी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us