SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » यूके में नौकरी करने वाला इंजीनियर बना ट्रेन का शातिर चोर! भोपाल स्टेशन कांड का हैरान करने वाला खुलासा

यूके में नौकरी करने वाला इंजीनियर बना ट्रेन का शातिर चोर! भोपाल स्टेशन कांड का हैरान करने वाला खुलासा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-     राजधानी के भोपाल रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के एसी कोच में चोरी करने वाले एक युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बीटेक पास है और ब्रिटेन में नौकरी भी कर चुका है। फॉरेन रिटर्न यह बीटेक पास इंजीनियर ऑनलाइन बेटिंग गेम की लत में हजारों रुपये हार गया। उसी घाटे को पूरा करने और खर्च चलाने के लिए वह ट्रेनों के एसी कोच में चोरी करने लगा। उसके पास से 7 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है।

भोपाल के थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि गत 20 जनवरी को फरियादी अफशा बेगम उम्र 52 साल निवासी वजीरपुर आगरा ट्रेन 22222 राधजानी एक्स. से कोच ए-1 में आगरा से मुंबई की यात्रा कर रही थीं। इस दौरान स्टेशन भोपाल पर उनके सिराहने रखा लेडीस पर्स कोई अज्ञात बदमाश नींद का फायदा उठाकर चोरी कर ले गया। बैग में सोने की एक चैन, एक जोड़ कान के झुमके, एक लेडीस अंगूठी, नकदी 35 हजार रुपये एवं कागजात कुल कीमती 3 लाख 40 हजार रखे हुए थे। उन्होंने मामले की रिपोर्ट मुंबई पहुंचकर लिखाई थी। घटनास्थल भोपाल स्टेशन होने के कारण जीरो पर कायमी के बाद डायरी भोपाल जीआरपी को भेज दी गई। डायरी मिलते ही जीआरपी ने चोरी के इस मामले की जांच शुरू कर दी।
चोरी के मामले की जांच कर रही जीआरपी ने जब भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे तो एक युवक संदिग्ध हालत में दिखा। वह प्लेटफार्म पर चंद मिनट के लिए रुकी ट्रेन के एक प्लेटफार्म पर लगे कैमरों से संदेही युवक के हुलिए की पहचान हो गई। इसके बाद पुलिस ने युवक के स्टेशन से बाहर निकलने तथा पुराने शहर होते हुए शाहपुरा की गुलमोहर कॉलोनी तक करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे तथा ऑरा मॉल के पास एक मकान से उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदातें कबूल की तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। डिब्बे में चढ़ा तथा आगे वाले डिब्बे से उतर गया। ऐसा उसने प्लेटफार्म पर आई तीन ट्रेनों में किया। तीसरी बार उतरने के बाद उसके हाथ में एक लेडीज पर्स था। सामान निकालने के बाद उसने इस पर्स को फेंक दिया।

डेढ़ महीने से था भोपाल में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम प्रांजल दीक्षित पिता प्रभात दीक्षित उम्र 36 साल निवासी बी-28 देव स्थान लखनऊ (उ.प्र.) बताया। उसने पुणे विवि से बीटेक की पढ़ाई की है। वे दो बार यूके में नौकरी कर चुका है। ऑनलाइन बेटिंग की लत के कारण उसने अपनी सारी कमाई गवां दी। उसके पिता का देहांत हो चुका है। मां को उसने कहा था कि नौकरी की तलाश के सिलसिले में भोपाल आया है। यहां पर वह गुलमोहर कॉलोनी में डेढ़ महीने से किराए के मकान में रह रहा था। वह स्टेशन पर जाकर ट्रेन के एसी कोच के एक दरवाजे से अंदर दाखिल होता तथा लेडीज पर्स अथवा अन्य सामान चोरी कर आगे वाले दरवाजे से उतर जाता था। पूछताछ में उसने चोरी की चार वारदातें कबूल की हैं। उसके पास से सोने-चांदी के जेवर समेत सात लाख रुपये का माल बरामद किया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us