SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Anuppur News: नरकंकाल मामले में पुलिस का खुलासा, पत्नी की हत्या कर शव जलाने वाला पति गिरफ्तार

Anuppur News: नरकंकाल मामले में पुलिस का खुलासा, पत्नी की हत्या कर शव जलाने वाला पति गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-      जिले के थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्र में 26 जनवरी की दोपहर मिले नरकंकाल के मामले में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता आयोजित कर अंधेकत्ल का खुलासा किया। इस प्रकरण में पुलिस ने मृतिका के पति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने बताया कि आरोपी ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को नाले के पास जलाकर गड्ढे में दबा दिया था। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को थाना राजेन्द्रग्राम में ग्राम सोनहरा निवासी देव सिंह (34) ने सूचना दी थी कि ग्राम बरबसपुर के जोगी नाला के पास मानव कंकाल के अवशेष, जले हुए कपड़े, चूड़ियां और लंबे बाल पड़े हैं। सूचना पर पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पीएम रिपोर्ट से खुला राज
एफएसएल शहडोल की टीम की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जहां से खोपड़ी, जबड़ा, हड्डियां और अधजले कपड़े जब्त किए गए। डॉक्टर द्वारा दी गई शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अज्ञात मानव की मृत्यु हत्या से होना तथा मृत्यु लगभग सात दिन पूर्व होना बताया गया। जांच के दौरान ग्राम बहपुर थाना अमरकंटक निवासी मडसू चंद्रवंशी, सुभाष चंद्रवंशी और पूरन चंद्रवंशी ने जबड़े के दांतों के आधार पर मृतिका की पहचान अपनी भतीजी राजेश नंदिनी उर्फ सुरसा के रूप में की। परिजनों ने मृतिका के पति रामकुमार उर्फ राजकुमार चंद्रवंशी पर हत्या की शंका जताई।

दूसरी शादी की बात पर होता था विवाद
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) और 238(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि शादी के बाद संतान न होने के कारण वह दूसरी शादी करना चाहता था, जिसका उसकी पत्नी विरोध करती थी। इसी विवाद के चलते उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और सबूत छिपाने के उद्देश्य से शव को जला कर नाले के पास गड्ढे में दबा दिया। आरोपी की निशानदेही पर मृतिका का मोबाइल फोन, आधार कार्ड और रेलवे टिकट जब्त किए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us