श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- हालांकि पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और युवकों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। दरअसल यह पूरी घटना 24 जनवरी की शाम मानस भवन के समीप की है। घटना के संबंध में शिकायतकर्ता रूपा दुवेदी ने बताया कि शनिवार की शाम कॉलेज चौराहा रोड में संचालित देशी बॉयज जूता शो रूम आए पल्सर बाइक सवार युवकों ने लातों से पीटा।
रीवा। बेजुबान जानवर से बर्बरता और क्रूरता मामला प्रकाश में आया है।यहां दो युवकों ने मिलकर कुत्ते की लातों से पीट पीटकर हत्या कर दी।हालांकि यह पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसमे युवक कुत्ते को लातों से मारते नजर आ रहे है।
फिलहाल घटनाक्रम के सामने आने के बाद डॉग लवर रूपा दुवेदी ने अमहिया थाने में ना सिर्फ शिकायत की है बल्कि कार्यवाही की भी मांग है।
हालांकि पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और युवकों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। दरअसल यह पूरी घटना 24 जनवरी की शाम मानस भवन के समीप की है।
घटना के संबंध में शिकायतकर्ता रूपा दुवेदी ने बताया कि शनिवार की शाम कॉलेज चौराहा रोड में संचालित देशी बॉयज जूता शो रूम आए पल्सर बाइक सवार युवकों ने लातों से पीट पीटकर कुत्ते की हत्या की है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के साथ ना सिर्फ थाने पहुंचकर शिकायत की बल्कि कड़ी कार्यवाही की मांग की है।







