SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » क्षेत्रीय संचालक ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

क्षेत्रीय संचालक ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-     शहडोलः क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रीवा संभाग डा.एस.बी. अवधिया ने गुरुवार को जिले के सिविल अस्पताल ब्यौहारी एवं जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों का आकस्मिक निरीक्षण किया। क्षेत्रीय संचालक ने इस दौरान चिकित्सकीय अमले को निर्देश दिए कि अस्पतालो में आने वाले मरीजों के साथ संवदेनशीलता के साथ व्यवहार करें उनका समुचित उपचार करें एवं स्वास्थ्य केंद्रो में आने वाले मरीजो को किसी भी प्रकार की समस्या न हो यह भी सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई रखने, प्रसव कक्ष में शासन के प्रोटोकाल के अनुसार सभी आवश्यक दवाएं एवं उपकरण तैयार रखने तथा गर्भवती माताओं के पहुंचने पर तत्काल उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ ही गर्भवती माताओं को पोषण आहार व गुड़ के लडडू देने के लिए कहा। क्षेत्रीय संचालक ने सीएमएचओ कार्यालय के सभागार मेंस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से वंचित न रहे इसके लिए समुचित प्रचार-प्रसार करें।

उन्होंने पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भारत को टीबी मुक्त बनाना है, इसके लिए सभी समन्वित प्रयास करें। उन्होंने कहा कि एनआरसी वार्ड में पूरेबेड भरे हों तथा डिस्चार्ज बच्चों का फालोअप भी किया जाए। सिकल सेल एनीमिया रोकथाम के लिए लोगो को जागरूक करें। इस दौरान संयुक्त संचालक डा. जीएस परिहार, ‘उप संचालक डा. रत्नेश द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकरी डा. राजेश मिश्रा, सिविल सर्जन डा. शिल्पी सराफ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बेड भरे हों तथा डिस्चार्ज बच्चों का फालोअप भी किया जाए। सिकल सेल एनीमिया रोकथाम के लिए लोगो को जागरूक करें। इस दौरान संयुक्त संचालक डा. जीएस परिहार, ‘उप संचालक डा. रत्नेश द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकरी डा. राजेश मिश्रा, सिविल सर्जन डा. शिल्पी सराफ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us