SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल स्टेशन पर मिला बुजुर्ग का शवः प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर कुर्सी पर लेटे हुए अवस्था में मिला शव

शहडोल स्टेशन पर मिला बुजुर्ग का शवः प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर कुर्सी पर लेटे हुए अवस्था में मिला शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-     शहडोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर शुक्रवार को एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का शव कुर्सी पर लेटे हुए मिला। सुबह यात्रियों ने बुजुर्ग को लेटे देखा तो पहले लगा कि वह सो रहा है। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर स्टेशन कर्मचारियों को सूचना दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग के मृत होने की पुष्टि की।

अब तक नहीं हो पाई मृतक की शिनाख्त

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस बल (जीआरपी) मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की और आसपास के हालात का निरीक्षण किया।

प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 65 से 70 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। मृतक के पास से एक बैग और कुछ व्यक्तिगत सामान मिला है, जिसके आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत की आशंका

जीआरपी पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की मौत प्राकृतिक कारणों या अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई होगी। वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवाया है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। जीआरपी पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि बुजुर्ग कब से प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को बुजुर्ग के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह शहडोल जीआरपी से संपर्क करें। मामले की जांच जारी है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us