SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » उज्जैन में चाइना डोर से 6 लोग घायल, एक युवक का गला कटा; महिला का पैर जख्मी

उज्जैन में चाइना डोर से 6 लोग घायल, एक युवक का गला कटा; महिला का पैर जख्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-     उज्जैन में बैन के बाद भी चाइनीज मांझे से मकर संक्रांति पर पतंगबाजी हुई, इसकी चपेट में आने से 6 लोग घायल हो गए। एक महिला का पैर कटने से उसे सात टांके लगाने पड़े। एक बाइक सवार का होंठ कट गया था। पुलिस इसको लेकर सतर्कता के लिए अनाउंसमेंट करती रही, फिर भी लोग इससे पतंगे उड़ाते रहे।

उज्जैन। मकर संक्रांति पर बुधवार को पतंगबाजी के दौरान चाइना डोर की चपेट में आने के कारण कुल छह लोग घायल हो गए। आगर रोड पर बाइक से जा रहे एक युवक के गले में चाइना डोर फंसने से गला कट गया। इलाज के लिए उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके अलावा एक महिला के पैर में सात टांके लगाना पड़े हैं। पुलिस की सतर्कता के बावजूद कई लोग चाइना डोर से पतंग उड़ाते रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतर बंजारा उम्र 28 साल उन्हेल-नागदा बायपास मार्ग पर ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह आगर नाके से बाइक से भट्टे की ओर जा रहा था। उसी दौरान आगर नाके पर उसके गले में चाइनीज मांझा उलझ गया। इससे उसका गला कट गया। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया। यहां उसके गले में आठ टांके लगाए गए हैं।

बाइक सवार का कटा होंठ

हाटकेश्वर कॉलोनी निवासी जान पुत्र सुशील उम्र 28 वर्ष बुधवार दोपहर दो बजे बाइक से शांति पैलेस बायपास से गुजर रहा था। शिप्रा नदी पर बने पुल के समीप उसके गले में चाइना डोर फंस गई। निकालने के दौरान उसका होंठ कट गया। उपचार के लिए उसे चरक अस्पताल ले जाया गया। इसी प्रकार रिजवान पुत्र अब्दुल रशीद उम्र 20 वर्ष निवासी जांसापुरा पतंग उड़ा रहा था। चाइना डोर से उसके हाथ की अंगुली कट गई। दो टांके लगाए गए हैं।

ड्रोन कैमरों व दूरबीन से रखी नजर

पतंगबाजी में प्रतिबंधित चाइना डोर को लेकर पुलिस ने बुधवार को ड्रोन कैमरों से तथा दूरबीन से छतों की निगरानी की है। इसके अलावा तोपखाना में पतंग दुकानों की सर्चिंग की गई। पुलिस ने लाउड स्पीकर से भी चाइना डोर बेचने, उपयोग करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। हालांकि फिर भी कई लोग धड़ल्ले से चाइना डोर का इस्तेमाल करते रहे।

तीन लोगों के पैर में उलझी चाइना डोर, लगे टांके

सीमा पत्नी भीमराज उम्र 45 वर्ष निवासी फाजलपुरा नगरकोट बुधवार सुबह सब्जी खरीदने घर से निकली थी। रास्ते में एक गाड़ी में मांझा खींचा चला आया और महिला के पैरों में उलझ गया। इससे उसके दोनों पैर जख्मी हो गए। एक पैर में सात टांके लगाए गए हैं। इसी प्रकार सुगनबाई पत्नी ओमप्रकाश उम्र 51 वर्ष निवासी जयसिंहपुरा के पैर में भी डोर फंसने से पैर कट गया। चरक अस्पताल में दो टांके लगाए गए हैं। वहीं पटेल नगर निवासी कृष्णा पुत्र रामप्रताप उम्र 25 वर्ष का पैर भी चाइना डोर से कटा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us