SUBSCRIBE NOW

Home » खेल » बड़े तालाब पर ‘Khelo MP’ का आगाज: लेजर शो और आतिशबाजी के साथ प्रदेश के सबसे बड़े खेल महाकुंभ का CM ने किया शुभारंभ

बड़े तालाब पर ‘Khelo MP’ का आगाज: लेजर शो और आतिशबाजी के साथ प्रदेश के सबसे बड़े खेल महाकुंभ का CM ने किया शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-     Khelo MP Youth Games: झीलों की नगरी भोपाल में मंगलवार शाम खेल और युवा उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बोट क्लब परिसर में रोशनी, वाटर प्रोजेक्शन, भव्य लेजर शो और आतिशबाजी के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी मौजूद रहे।

भोपाल: झीलों की नगरी भोपाल का बोट क्लब मंगलवार शाम रोशनी और उत्साह से जगमगा उठा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने वाटर प्रोजेक्शन, भव्य लेजर शो और आतिशबाजी के बीच ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ (Khelo MP Youth Games) का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी मौजूद रहे। समारोह में शाटपुट खिलाड़ी समरदीप सिंह गिल के मशाल लेकर पहुंचते ही पूरा परिसर तालियों की गूंज से भर उठा।

naidunia_image

पहली बार खेल संघ और विभाग साथ

समारोह में गेम्स के मैस्काट (शुभंकर), आधिकारिक जर्सी, लोगो और थीम सान्ग का अनावरण किया गया। चीता आधारित शुभंकर का नाम ‘वीरू’ रखा गया है। देश में पहली बार खेल विभाग और सभी खेल संघ मिलकर इस आयोजन को सफल बना रहे हैं। इस महाकुंभ से चयनित टीमें आगे राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

naidunia_image

सम्मान और पुरस्कारों की घोषणा

मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश की ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम की तीन खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपये और दो कोचों को दो-दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। यह खेल महाकुंभ प्रदेश के 55 जिलों, 10 संभागों और 313 ब्लाकों में आयोजित होगा, जिसमें 28 खेल शामिल हैं। उद्घाटन समारोह में गायिका शेफाली अल्वारेस और दिव्या कुमार की प्रस्तुतियों ने समां बांधा।

विजेताओं को मिलेंगे करोड़ों के पुरस्कार
  • प्रथम पुरस्कार: ₹31,000
  • द्वितीय पुरस्कार: ₹21,000
  • तृतीय पुरस्कार: ₹11,000
  • कुल पुरस्कार राशि: लगभग ₹4 करोड़
  • ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम की 3 खिलाड़ियों को: ₹25-25 लाख
  • 2 कोचों को: ₹2-2 लाख प्रोत्साहन राशि

राज्य स्तरीय मुकाबले 28 से 31 जनवरी तकमंत्री सारंग ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को लगभग चार करोड़ रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार 31 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय 11 हजार रुपये रहेगा। प्रतियोगिताएं ब्लाक स्तर पर 13–16 जनवरी, जिला स्तर पर 16–20, संभाग स्तर पर 21–25 और राज्य स्तर पर 28–31 जनवरी तक होंगी। खेलो एमपी यूथ गेम्स-2025 में कुल 28 खेलों की प्रतिस्पर्धाएं होंगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us